khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:-चलती कार बना आग का गोला । पुलिस के प्रयास से बच गई बहुत बड़ी घटना ।

चलती कार बना आग का गोला । पुलिस के प्रयास से बच गई बहुत बड़ी घटना ।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 30 किलोमीटर दूर गरमपानी क्षेत्र के खैरना चौकी के अंतर्गत एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई।

पुलिस ने जैसे तैसे कार में सवार दो लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

मिल रही जानकारी के अनुसार नैनीताल हाईवे पर आज सुबह गरमपानी बाजार में एक कार में अचानक आग लग गई।
खैरना पुलिस चौकी को सूचना तो चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे।

मौके पर आल्टो संख्या यूए 04 2387 आग का गोला बनी थी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
और वाहन मालिक गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चकविसौद पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल जिला व उनके भाई शंकरलाल को बचाया गया।

आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरों में भी फैल सकती थी।
इस हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है वही इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया।
पुलिस ने मौके से वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल थे।

Related posts

Uttarakhand: अब 500 वन पंचायतों समेत 10 हजार हेक्टेयर भूमि में उगाई जाएगी जड़ी-बूटी, रोजगार भी मिलेगा

cradmin

Uttarakhand Investor Summit: Dehradun Airport पर Dhol-Damau की थाप और Tulsi की माला पहनकर होगा डेलिगेट्स का स्वागत

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights