khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वाल

दुःखद खबर:- श्रीनगर – ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त 2 की मौत, 7 अन्य घायल ।

*सड़क दुर्घटना विवरण थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक संख्या UA07TA-4601 जो श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना देवप्रयाग की चौकी बचेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत भरूपूर मोड़, तीन धारा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर खाई में गिर गया।

उक्त घटना की सूचना मिलने  पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना देवप्रयाग पुलिस मौक़े पर पहुँची जिनके द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवप्रयाग पहुँचाया गया।

वही इस दुर्घटना में  घायलों द्वारा बताया गया कि वे लोग लेबर का कार्य करते हैं तथा उन्हें ट्रक चालक द्वारा बिठाया गया था।

मौके पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ मौजूद है अत्यधिक खराब मौसम के पश्चात भी पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

दुर्घटना में अभी तक 07 व्यक्ति घायल हुए हैं व 02 व्यक्ति मृतक हैं।

दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है परंतु संभावना है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आने के कारण दुर्घटना घटित हुई है।

घायलों का नाम पता निम्नवत है*

*1: -राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 25 वर्ष

*2:-दिनेश कुमार पुत्र कलवाराम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष

*3:-मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 26 वर्ष
*4:-सतीश पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष

*5:-विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष

*6:-उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष

*7:-वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

        मृतकों का विवरण

1:-योगराज पुत्र रेवती निवासी ग्राम रतन टांडा, थाना मंडावली,जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।
दूसरे मृतक के नाम पते के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-01 अगस्त, 2024 तक राज्य के कतिपय जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र की सम्भावना।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- जंगल में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस और वन विभाग ने किए खुलासे ।

khabaruttrakhand

बहन बेटियों के साथ हो रही हिंसक यौन उत्पीडन की विभत्स घटनाओं के विरोध मे कांग्रेसजनों ने रखा उपवास।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights