khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:-विद्यार्थी हिन्दी साहित्य पर विशेष ध्यान दें । डॉ0 हिमांशु पांडे

विद्यार्थी हिन्दी साहित्य पर विशेष ध्यान दें । डॉ0 हिमांशु पांडे

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के जनपद नैनीताल में प्रेमचंद जयंती के पूर्व दिवस पर साहित्यिक अभिरुचि वाले शिक्षक एवं विद्यार्थी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिमांशु पांडे ने कहा साहित्यिक अभिरुचि के प्रयासों के तहत, संस्कार कला साहित्य एवं साँस्कृतिक क्लब उत्तराखण्ड द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ में प्रेमचंद जयंती सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों का संचालन कक्षा 10 की गाइड श्वेता मेहरा द्वारा किया गया।
संयोजक के रूप में डॉo हिमांशु पांडे ने सभी को बधाई देते हुए दीवार पत्रिका से अधिक से अधिक विद्यार्थियों द्वारा जुड़कर साहित्यिक प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में व्यवहारिक उपयोग के साथ साथ अंक प्रतिशत बढ़ाने हेतु साहित्यिक हिन्दी की तरफ विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर साहित्य के शिक्षक के रूप में सराहनीय योगदान हेतु वरिष्ठ शिक्षक बसंत बल्लभ ओली, हिन्दी की प्रवक्ता सरस्वती ब्रजवाल सहित हिन्दी की शिक्षिकाओं सीमा जोशी, निर्मला सामंत एवं श्रीमती शांति को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न आयोजनों के दौरान हर्षित रावत एवं वैशाली जोशी द्वारा प्रेमचंद की “दो बैलो की कहानी” का प्रस्तुतीकरण विशेष रूप से सराहा गया। जबकि विभिन्न गतिविधियों में योगदान हेतु मनप्रीत कोर, रोहित रूवाली, कंचन, प्रियंका, राकेश, गोबिंद, अजय, विशाल, मयंक, ललित, हर्षित रावत एवं वैशाली रावत को सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में दीवार पत्रिका के संयोजक मंडल सदस्य नीतू शर्मा, योगिता, शीला, प्रीति, रुचि आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Related posts

ब्रेकिंग:-पेपर लीक एंव भर्ती घाेटाला मामले मे शनिवार काे कांग्रेसियाें ने शिवालय मे जलाभिषेक कर सरकार की सद्दबुद्दि की कामना की

khabaruttrakhand

NABARD: स्टेट फोकस पॉलिसी पेपर का विमोचन, खेती-किसानी व उद्योगों को बैंक दे सकते हैं 40 हजार करोड़ का लोन

cradmin

Roorkee : Court परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने किया कीटनाशक का सेवन, चार माह की है गर्भवती; गर्भपात को Court में दिया था आवेदन

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights