khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादूनविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश में देशभक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक व निबंध लेखन का आयोजन, एमबीबीएस व पैरामेडिकल विद्यार्थियों की विभिन्न टीमों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एम्स, ऋषिकेश में देशभक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक व निबंध लेखन का आयोजन किया गया जिसमें एमबीबीएस व पैरामेडिकल विद्यार्थियों की विभिन्न टीमों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

इस दौरान अस्पताल परिसर में बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति​ के माध्यम से मरीजों व तीमारदारों को स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष से रूबरू कराया और देशभक्ति का संदेश दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एम्स निदेशक प्रोफेसर (डा.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया,​जिसमें एमबीबीएस व पैरा मेडिकल स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

नाटक के जरिए उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा किए गए संघर्ष को बयां किया, साथ ही हिंदी व अंग्रेजी भाषा की इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने जनसमुदाय को देश की उन्नति में महान वैज्ञानिकों के योगदान से भी रूबरू कराया।
साथ ही उन्होंने संदेश दिया कि देश के प्रति सद्भावना, सेवाभाव व जनता को सकारात्मक संदेश देने वाले कार्यों को जीवन में अपनाकर भी हम देशभक्ति का माध्यम बन सकते हैं।

निर्णायक मंडल में डा. संतोष कुमार, डा. मीनाक्षी खापरे, डा. आशीष भूटे व डा. राकेश शर्मा शामिल थे। उधर दूसरी ओर महोत्सव के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया,जिसमें एमबीबीएस व पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

जिसमें विद्यार्थियों ने ‘आजादी के ठीक बाद भारत ने समकालीन दुनिया में खुद को कैसे स्थापित किया, कैसे भारत खुद को एक युवा देश के रूप में सही ठहराता है, महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, भारत की स्वतंत्रता में महिलाओं की भूमिका व 75 साल बाद हम भारत को कैसे देखते हैं’ विषयों पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डा. नम्रता गौर, डा. दलजीत कौर व सुश्री रूचिका रानी शामिल थे।

आयोजन मंडल द्वारा बताया गया कि प्रतियोगी कार्यक्रमों के परिणाम समापन समारोह में घोषित किए जाएंगे।

Related posts

जिलाधिकारी ने यहां जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा एवं यमुना नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए जिले में सीवेज प्रबंधन के लिए प्रस्तावित योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य तत्परता संपन्न करने के साथ ही गंगोत्री धाम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में तय मानकों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।

khabaruttrakhand

जनता मिलन:-जनता मिलन कार्यक्रम के तहत दर्ज 73 शिकायतें /अनुरोध पत्रों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना।

khabaruttrakhand

Dehradun: CAU से Cricket खेलने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य, बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को झटका

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights