khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:- भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जयकारों से गूँज उठी सरोवर नगरी।

स्थान । नैनीताल।

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जयकारों से गूँज उठी सरोवर नगरी।

रिपोर्ट:- ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास कृष्ण जन्माष्टमी की धूमधाम देखने को मिली।
सुबह से ही लोगों ने भगवान कृष्ण का व्रत रखा। औऱ मंदिर में राधा कृष्ण के दर्शन किये।
यहाँ सरोवर नगरी में भी कई स्थानों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के तत्वावधान में भगवान कृष्ण का डोला आकर्षक रूप से सजाया जा गया।
इस दौरान समिति के महासचिव द्वारा यजमान प्रकाश चन्दोला पत्नी समेत पूजा अर्चना करवाई गई।
वही छोटे छोटे बच्चों द्वारा कृष्ण व राधा की भूमिका में नजर आते हुए देखे गये।
देर रात तक भगवान कृष्ण के भजनों से सारा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।
समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत व महासचिव पी सी पांडे ने संयुक्त रूप से कहा नव सांस्कृतिक संत्संग समिति विगत 52 वर्षों से लगातार जन्माष्टमी पर्व व रामलीला की धूम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा 26 सितंबर से रामलीला का भी मंचन किया जायेगा जो 4 अक्टूबर तक चलेगा। श्री रावत व श्री पांडे ने देश वासियों समेत क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा जिस तरह भगवान कृष्ण ने मानव का रूप लेकर सन्देश देना चाह उससे हमें प्रेणा लेनी चाहिए। देर रात्रि तक भगवान कृष्ण के भजनों सरोवर नगरी कृष्णमय हो गई।
इस अवसर पर समिति के सदस्य दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, ललित पांडे, पंकज वर्मा, इन्द्र सिंह रावत, गणेश लोहनी, महेश तिवारी, दीपक जोशी, यू डी जोशी, दीपक पांडे, बीरेंद्र बिजी, कैलाश जोशी, शेखर जोशी, विकास बडोला, नवीन चन्दोला, उमेश सनवाल, डॉ हिमांशु पांडे, गौरव जोशी, कंचन चन्दोला, ललित गोस्वामी,सन्तोष पंत, श्री सती, श्री बिष्ट, विनोद सनवाल, हिम्मत सिंह, समेत मातृ शक्ति आदि छोटे छोटे बच्चे मौजूद रहे।

Related posts

यहां डी एस बी परिसर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एलुमनी सेल ,इग्नू ,विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय एवं वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया पौधारोपण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

मतगणना तिथि 04 जून 2024 को मतगणना कार्मिकों का तृतीय रेण्डोमाईजेशन प्रातः 05:00 बजे होगा प्रेक्षक की उपस्थिति में ।जाने अन्य नियम एवं दिशा निर्देश।

khabaruttrakhand

जनपद के दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन 18 फरवरी को।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights