khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-टिहरी,थौलधार में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही आवासीय भवनों सहित आंगन चौक व खेतों को भारी नुकसान।

*टिहरी,थौलधार में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही आवासीय भवनों सहित आंगन चौक व खेतों को भारी नुकसान*

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड थौलधार में कल देर रात्रि से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ कई आंगन चौक की दीवारें टूट गई।
उपरोक्त सभी जानकारी हमसे ग्राम पंचायत मंजखेत के ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने साझा की है।
उन्होंने बताया कि नगुण पट्टी के अति पिछड़े क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंजखेत में विकलांग मीना देवी तथा ग्राम कोटी महरुकी के बलबीर लाल का आंगनचौक व गरीब विजयपाल सिंह एक आवासीय भवन भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए।

साथ ही मंजखेत गांव के प्रताप सिंह के मकान का आंगन चौक क्षतिग्रस्त हो गया, ग्राम मंजखेत, थिरानी के कई तोकों के पैदल संपर्क मार्ग, पुलिया, सिंचाई गूल, जल संरक्षण टैंक व कई खेत भी आपदा की जद में आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।

ग्राम पंचायत मंजखेत के ग्राम प्रधान और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के आपदा ग्रस्त इलाकों का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों को प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने हेतु जिला व तहसील प्रशासन से मौका मुआयना करवाकर शीघ्र सहायता दिलाने की मांग की।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग के प्रति भ्रामक सूचना पर कानूनी कार्यावाही के सम्बन्ध में” “भ्रामक सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी।

khabaruttrakhand

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी रोनद रमोली के ग्राम पंचायत बागी के भैरव धाम में पांडव लीला एवं भैरव नृत्य कार्यक्रम का हवन यज्ञ के साथ समापन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights