khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानी

ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत एएचटीयू उत्तरकाशी/ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा यमुना वैली में स्कूली छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी, उत्तरकाशी
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, की पहल पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत, श्री अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा- निर्देशन में सी0ओ0 उत्तरकाशी /नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू उत्तरकाशी के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा यमुना वैली के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पुरोला एवं राजकीय इण्टर कॉलेज पुरोला में छात्र/छात्राओं को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति,नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, मानव तस्करी, पुलिस डायल 112, चाइल्ड लाइन 1098, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साथ ही एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,उत्तरकाशी के दूरभाष नम्बर 7579245258 का भी प्रचार प्रसार किया गया।
पोस्टर, पम्पलेट चस्पा कर एवं फ्लैक्स बैनर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

Related posts

नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की पैनी नजर,56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

khabaruttrakhand

Uttarakhand: 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश, बूथ तक पहुंचाने को बनेगी योजना

cradmin

Uttarakhand: अब राज्य को अपनी भूमि पर पेड़ काटने का अधिकार मिलेगा, 15 प्रजातियों की संरक्षा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights