khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के अवसर पर सम्पादक गिरजा शंकर जोशी के संकलन विकल्प रहित संकल्प पुस्तक का किया गया लोकार्पण।

स्थान। नैनीताल।
चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के अवसर पर सम्पादक गिरजा शंकर जोशी के संकलन विकल्प रहित संकल्प पुस्तक का किया गया लोकार्पण।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से बहुत दूर जनपद हरिद्वार के वैरागी कैंप में आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अवसर पर देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विभिन्न अवसरों पर दिए गए संबोधनों के संकलन “विकल्प रहित संकल्प” पुस्तक का लोकार्पण किया गया।
यह पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अब तक के कार्यकाल के दौरान विभिन्न मंचों पर दिए गए विचारोत्तेजक और दूरदर्शी संबोधनों का संकलन है, जो उत्तराखंड के विकास, सुशासन, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति उनकी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस पुस्तक के संकलक एवं संपादक गिरिजा शंकर जोशी हैं, जो मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के पोखरी ग्राम के निवासी हैं।

वहीं उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी को इसकी जानकारी दी। श्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण संबोधनों को एकत्रित कर पुस्तक के रूप में संकलित किया है, ताकि जनसामान्य, शोधकर्ताओं तथा युवाओं को उत्तराखंड के विकास विज़न और नीतिगत दिशा को समझने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस पुस्तक के प्रकाशन को उत्तराखंड की विकास यात्रा और मुख्यमंत्री धामी के संकल्पों को दस्तावेज़ी रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “विकल्प रहित संकल्प” केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के समग्र विकास, सांस्कृतिक अस्मिता और जनकल्याण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रतिबिंब है। यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

Related posts

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

khabaruttrakhand

यहां एसएसपी की दो टूक चेतावनी जनपद में नशा तस्करों को कदापि बख्शा नहीं जायेगा। 60 लाख से अधिक की कीमत 203 ग्राम स्मेक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

यहाँ पहुँच जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, पटल सहायकों के कार्यों, तहसील क्षेत्रांतर्गत स्टाफ, वाहन, पटवारी चौकी, पटवारी क्षेत्र, तहसील कोर्ट में लंबित वाद, आपदा क्षति के तहत वितरित धनराशि, ऑनलाइन आरसी, लंबित मजिस्ट्रियल जांच आदि की ली जानकारी, लंबित वादों के निस्तारिकरण के लिए दिए ये निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights