khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:-एक सप्ताह से चला नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव का भावभीनी विदाई के साथ समापन।

स्थान ।नैनीताल।

एक सप्ताह से चला नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव आज भावभीनी के साथ समापन हो गया।
रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल व पूरे कुमाऊँ में माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव आज भावभीनी विदाई के साथ इस वादे के साथ अगले साल जल्दी आऊँगी कहकर समापन हो गया।
यहाँ सरोवर नगरी में एक सप्ताह तक चला श्री नन्दा सुनंदा महोत्सव को हजारों लोगों ने भावभीनी विदाई देकर माँ नन्दा सुनंदा मैया को जयकारों के साथ नगर परिक्रमा कराने के बाद ठंडी सड़क में झील के किनारे विदाई दी गई। ऐसा लग रहा था मानो कोई पिता अपनी बिटिया को भाई अपनी बहिन को ससुराल विदा कर रहा होगा। सभी लोग दुखी नजर आ रहे थे।
यहाँ बता दे सुबह से नैना देवी मंदिर में हजारों लोगों ने माँ नन्दा सुनन्दा के दर्शन किये।
दर्शन करने के बाद आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने माता के डोले की विशेष पूजा अर्चना की।
इस दौरान भव्यता के साथ डोला बेंड बाजों के साथ निकाली गई । जिसमें हजारों की संख्या में माँ के जयकारों के साथ सारी सरोवर नगरी गुंजायमान हो गई।
श्री नन्दा देवी महोत्सव का आयोजन श्री राम सेवक सभा द्वारा किया जाता है। महोत्सव के दौरान यहाँ मेले का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खरीददारी कर झूले का आनंद लिया। नन्दा सुनंदा मैया डोले के आगे ब्रास बैंड व छोलिया दल के लोग अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। सरोवर नगरी नैनीताल में मेले की धूम देखी जा सकती है जो देर रात तक जारी रहेगी।
विदाई के दौरान सबकी आँखों में आशुओँ की धार देखी गयी। एक सप्ताह तक चलने वाला महोत्सव आज माँ नयना मैया की विदाई के साथ अगले वर्ष जल्दी आऊँगी के साथ समापन हो गया। इस दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा ग्रामीण वासी समेत पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया।

Related posts

रिजिड एवं फ्लेक्सिबल ब्रोन्कोस्कोपी कर निकाली श्वास नली से पिन – संकट में था बच्चे का जीवन, टाॅफी की जगह गलती से निगल ली थी पिन – एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने बचायी जान।

khabaruttrakhand

नये रोजगार सर्जन मिशन के तहत टिहरी झील में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु बनाये गये नये बोटिंग प्वाईंट।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- एम्स ऋषिकेश के प्रसूति एवं स्त्री रोग और नर्सिंग कॉलेज विभाग ने सोमवार को “महिला स्वास्थ्य जागरुकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक” का आयोजन के माध्यम से विज्ञान में महिलाओं के योगदान का मनाया जश्न।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights