khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:-रामलीला के पात्रों द्वारा किया गया तिलपात्र। क्षमा याचना।

स्थान नैनीताल।
रामलीला के पात्रों द्वारा किया गया तिलपात्र। क्षमा याचना।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, श्री राम सेवक सभा मल्लीताल, आदर्श रामलीला कमेटी सूखाताल, के अलावा तल्लीताल रामलीला कमेटी में विगत दिनों रामलीला मंचन का आयोजन किया गया था। जिसके चलते यहाँ पर बीभिन्न कलाकारों का अभिनय किया गया था।
आज क्षमा याचना के लिये नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में तिलपात्र का आयोजन आचार्य पंडित घन्नानन्द जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पांडे समेत समिति के तमाम सदस्य व पात्र कलाकार मौजूद रहे।
इधर महासचिव पूरन पांडे ने बताया रामलीला मंचन में जिन कलाकारों द्वारा रमायण के पात्रों का चरित्र अभिनय किया गया था । जिस कारण यहाँ पर क्षमा याचना के लिये प्राथना की जाती है। कि जो भी गलती हो उसको माफ करना । उन्होंने कहा तिलपात्र के माध्यम से उन चरित्र अभिनय कलाकारों द्वारा जिन्होंने रामलीला मंचन के दौरान रामायण के पात्रों का चरित्र अभिनय किया हो।

यहाँ बता दे सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक रामलीला कमेटी विगत 50 वर्षों से निरंतर रामलीला मंचन के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करते आ रही है।
इस अवसर पर समिति द्वारा सभी पात्र कलाकारों को भोजन आदि भी कराया गया।
समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पांडे ने क्षेत्र वासियों समेत आम जनमानस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सयुंक्त रूप से कहा शान्ति पूर्वक ढंग से रामलीला का मंचन समाप्त हो गया। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ साथ सभी अथिति गणों को भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पांडे, के अलावा दिनेश जोशी, महेश तिवारी, उर्वादत जोशी, प्रकाश पांडे, ललित मोहन पांडे, कंचन चन्दोला, शेखर जोशी, इन्द्र सिंह ,कैलाश जोशी, लक्ष्मण सिंह, गोरव , दीपक , महावीर सिंह, श्री बिष्ट, विनोद, सन्तोष पंत, प्रकाश, नवीन, ललित, हेम, मोहन, विकास, हिमांशु, राजेश, बीरेंद्र ,बिजी, डॉ हिमांशु ,पंकज, कुणाल, शेखर जोशी, सचिन, हितेश, बी सी पंत, सुरेश कांडपाल, गणेश, दिनेश पांडे , उमेश सनवाल,समेत क्षेत्र के लोगों का कमेटी को बराबर सहयोग मिलता रहता है

Related posts

ब्रेकिंग:-अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में देहरादून के पत्रकारों को मिल रही घमकी पर सल्ट के पत्रकारों ने एसडीएम सल्ट को सौंपा ज्ञापन।

khabaruttrakhand

CM Dhami दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के लिए Haridwar में Jagadguru Shankaracharya आश्रम में शामिल हुए

khabaruttrakhand

एम्स, ऋषिकेश के तत्वावधान में स्पिक मैके संस्था का कलारीपयट्टू कार्यक्रम का किया गया आयोजन, इसमे किया गया केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट का प्रदर्शन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights