khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कूड़े के निस्तारण हेतु ठोस कदम उठाए। धीराज गर्ब्याल।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कूड़े के निस्तारण हेतु ठोस कदम उठाए। धीराज गर्ब्याल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र पंगोट में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में स्थानीय होटल, नैनीताल में स्वच्छता एवं सोलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम पंगोट, होटल एसोसिऐशन, रिर्जोट स्वामियो, स्थानीय लोगो एवं सम्बन्धित अधिकारियांे के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने उप जिलाधिकारी राहुल शाह को निर्देश दिए है की सभी होटल, रिर्जोट एव कैम्पो का शीध्र रजिस्ट्रेशन चैक कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करे ।
खण्ड विकास अधिकारी सर्वे करते हुए चिन्हित कर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
श्री गर्ब्याल ने सम्बन्धित व्यवसायकों को निर्देश दिये हैं कि जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाये हैं वे अपने अपने होटल रिर्जोट एवं कैम्पों का पंजीकरण करने के साथ एक माह के अन्तर्गत कम्पोस्ट यूनिट बनाना सुनिश्चित करें एवं सूखा एवं गीला कूड़े को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कूड़े के निस्तारण करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी हिला हवाली पाई गई तो उसके विरूद्व आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन का बढ़ाव हो इस लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि आने वाले पर्यटकों को एक साफ-सुथरा वातावरण मिले ताकि क्षेत्र की अपनी एक अलग पहचान हो एवं स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके।
बैठक में होटल एशोसिएशन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में मूलभूत संसधानों पानी, विद्युत, शौचालय पार्किंग, कूड़ा डम्पिंग स्थान की बात रखी।
जिसपर जिलाधिकारी ने वनविभाग, जिला पंचायत, पर्यटन विभाग को निर्देश दिये हैं कि अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को एक अच्छी सुविधा मिल सके।
उन्होंने परियोजना निदेशक को निर्देश दिये हैं कि महिला समूह सहायता के माध्यम से डोर-टू-डोर वैस्ट कूड़ा कलैक्शन के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिससे की समूह सहायता से जुड़ी महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास पर्यटन अधिकारी बिजेन्द्र पाण्डे, होटल एसोसिएशन के होटल त्रिभुवन फर्तियाल, गिली मिट्टी संस्था की संयोजक सगुन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पीएस बिष्ट, होटल व्यवसायिक आशोक तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी केएन शर्मा, ग्राम प्रधान ललित चन्द्र, सीओ उमेश मलिक के साथ स्थानीय, ग्रामीण महिलाऐं, होटल व्यवसाय से जुड़े लोग एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सभागार नई टिहरी में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के सम्बन्ध में बैठक की गई आहूत,जारी किये कई निर्देश।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: 1201 करोड़ बकाया, लाइन हानियों की वजह से UPCL को लगा झटका, राष्ट्रीय स्तर पर रेटिंग में पिछड़ा

cradmin

Uttarakhand High Court: जबरन रिटायर चालक और परिचालकों को बहाल करने को Court ने दिया आदेश

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights