khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को इस जनपद के प्रत्येक गॉव में चौपाल लगाकर सुनी जाएगी जनता की समस्याएं,डीएम ने दिए निर्देश।

*सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को उत्तरकाशी जनपद के प्रत्येक गॉव में चौपाल लगाकर सुनी जाएगी जनता की समस्याएं,डीएम ने दिए निर्देश*

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी,उत्तरकाशी।

आगामी 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुनेगें साथ ही गांव का सुनियोजित विकास को लेकर ग्रामीणों के सुझाव भी लेंगे।
यह बात जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सुशासन दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक जनपद स्तरीय अधिकारियों को एक एक गांव आवंटित किया जाएगा।

25 दिसम्बर को अधिकारी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनेगें तथा ग्रामीणों द्वारा उजागर की गई समस्याओं की रिपोर्ट उसके अगले दिन जिला कार्यालय को सौंपी जाएगी। इस हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर,मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अपनी मांग को लेकर कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने शाशन, प्रशासन से आंदोलन का मन बनाकर आर पार लड़ने का बनाया मन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता लेने का अभियान लगातार जारी

khabaruttrakhand

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम है जरूरी है ; बिना हेलमेट / और नशे में वाहन चलाने वालो पर सख्त कार्यवाही के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights