khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को इस जनपद के प्रत्येक गॉव में चौपाल लगाकर सुनी जाएगी जनता की समस्याएं,डीएम ने दिए निर्देश।

*सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को उत्तरकाशी जनपद के प्रत्येक गॉव में चौपाल लगाकर सुनी जाएगी जनता की समस्याएं,डीएम ने दिए निर्देश*

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी,उत्तरकाशी।

आगामी 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुनेगें साथ ही गांव का सुनियोजित विकास को लेकर ग्रामीणों के सुझाव भी लेंगे।
यह बात जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सुशासन दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक जनपद स्तरीय अधिकारियों को एक एक गांव आवंटित किया जाएगा।

25 दिसम्बर को अधिकारी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनेगें तथा ग्रामीणों द्वारा उजागर की गई समस्याओं की रिपोर्ट उसके अगले दिन जिला कार्यालय को सौंपी जाएगी। इस हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर,मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ऋषिकेश में यहां यूरोलॉजी विभाग के तत्वावधान में शनिवार को यूरोलॉजिकल कैंसर विषय पर जनजागरुकता के उद्देश्य से क्लोज द केयर गैप कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-दिवंगत पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी गांधीवादी विचारधारा के ध्वजवाहक थे। राकेश राणा

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को कार्डियो – डायबिटिक सोसाइटी के तत्वावधान में पांचवां अधिवेशन हुआ प्रारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights