khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:-चकाचक होंगी शहर की सड़कें, पक्के होंगे रास्ते -अनिता ममगाई*

चकाचक होंगी शहर की सड़कें, पक्के होंगे रास्ते -अनिता ममगाई*

*वार्ड संख्या 32 महापौर ने किया सड़क का शिलान्यास*

ऋषिकेश- शहरवासियों को खस्ताहाल सड़कों और रास्तों से जल्द राहत मिलने वाली है। शहरी वार्डों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार सड़कों का शिलान्यास नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है।

सड़कों की दशा के सुधारीकरण एवं निर्माण निर्माण अभियान के तहत महापौर अनिता ममगाई ने वार्ड  संख्या 32 में क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी रावत की मोजूदगी में 4 लाख की लागत से बनने जा रही सड़क का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इस बार हुई भारी बारिश के कारण शहर की भीतरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की  सड़कों की हालत खस्ता हो गई थी।

इन सड़कों की हालत सुधारने को लेकर नगर निगम द्वारा जोरदार तरीके से सड़कों के नवनिर्माण सहित खस्ताहाल सड़कों का पेचवर्क कराया जा रहा है। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए । 

महापौर ने बताया कि शहर के सभी वार्डो मेंं सड़कों की रिपेयरिंग 
व नव निर्माण होना है।

खस्ताहाल सड़कों की पेंच रिपेयरिंग कराई जा रही है, इसके अलावा शहर की अधिकांश सड़कों का नवीनीकरण कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी व आगामी मार्च महीने तक शहर की सभी सड़कें चकाचक हो जाएंगी।

महापौर ने जानकारी दी कि जल संस्थान के अधिकारियों वार्डो में पाईप लाईन बिछवाकर गई हैं वहां जल्द से जल्द टेस्टिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सड़क निर्माण एवं पेचवर्क के दौरान कोई अवरोध उत्पन्न ना हो।
इस दौरान पार्षद लक्ष्मी रावत, खेम सिंह बिष्ट, ममता बिष्ट, लोकेश बडोला, मनोज वर्मा, उदित नेगी आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Related posts

शिविरों की तिथियों में संशोधन।‘दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जनपद क्षेत्रांतर्गत 15 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे शिविर।

khabaruttrakhand

टिहरी जनपद के इस क्षेत्र में बारिश ने मचाई तबाही। आपदा प्रभावित परिवारों को किया गया शिफ्ट।

khabaruttrakhand

टिहरी वासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights