khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

शिविरों की तिथियों में संशोधन।‘दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जनपद क्षेत्रांतर्गत 15 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे शिविर।

’शिविरों की तिथियों में संशोधन।‘‘

‘‘दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जनपद क्षेत्रांतर्गत 15 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे शिविर।’’

जनपद में निवासरत् ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांग प्रमाण-पत्र किसी कारणवश अभी तक नहीं बन पाए हैं, ऐसे दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विकास खंडों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग टिहरी के सहयोग से प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग वितरण एवं पेंशन योजनाओं में आ रही समस्याओं का निराकरण से सम्बन्धित कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

शिविरों के सफल संचालन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर, 2024 को विकासखंड प्रतापनगर क्षेत्रांतर्गत रा.इ.कॉ. मांजफ में शिविर आयोजित किया जायेगा।

इसी प्रकार 22 अक्टूबर, 2024 को विकासखंड कीर्तिनगर क्षेत्रांतर्गत विकासखंड मुख्यालय कीर्तिनगर, 07 नवम्बर, 2024 को विकासखंड जौनपुर क्षेत्रांतर्गत विकासखंड मुख्यालय जौनपुर (थत्यूड़),

14 नवंबर, 2024 को विकासखंड फकोट क्षेत्रांतर्गत चाका (बाजार के निकट),

21 नवंबर, 2024 को विकासखंड भिलंगना क्षेत्रांतर्गत विकासखंड मुख्यालय भिलंगना में तथा 28 नवंबर, 2024 को विकासखंड चंबा क्षेत्रांतर्गत प्रताप इण्टर कॉलेज नई टिहरी में शिविर आयोजित किया जायेगा।

 

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना एवं ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होमस्टे अनुदान योजना की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

बिग ब्रेकिंगः-यहाँ रोप-वे हादसा, तीन दर्जन लोग 48 घण्टे से ज्यादा समय से फसे। सेना के हेलीकाप्टर मदद में जुटे।

khabaruttrakhand

Cabinet Decision: Uttarakhand में बिल्डर शेल्टर फंड में जमा कराएंगे पैसा, प्राधिकरण बनाएंगे गरीबों के आशियाने

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights