khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया  औचक स्थलीय निरीक्षण ।

बौराड़ी, नई टिहरी :-

नई टिहरी बौराड़ी में स्थित राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया  औचक स्थलीय निरीक्षण ।

इस दौरान दोनो कॉलेज में कक्षा कक्षों, प्रयोगशाला, मध्याह्न भोजन कक्ष आदि का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इसके साथ ही विद्यालय परिसरों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षा कक्षों में अध्यापकों और बच्चों से शिक्षा के परिणाम पर चर्चा की गई।

अध्यापकों को बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम के शतप्रतिशत हेतु और बेहतर करने के निर्देश दिये गये।

कॉलेज में बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाचार्य को उपस्थिति को लेकर प्रतिदिन निगरानी करने तथा रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

अध्यापकों को किसी भी बच्चे के अनुपस्थित रहने पर अभिभावकों से फोन पर बात कर अनुपस्थित रहने का कारण प्रतिदिन डायरी में नोट करने तथा हर विषय के सैम्पल पेपर तैयार करने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही प्रयोगशाला में प्रयोग एवं उपकरण की जानकारी एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था का जायजा लिया गया है।

राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में विभिन्न कक्षा कक्षों के निरीक्षण के दौरान बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने, उपस्थिति को लेकर प्रतिदिन निगरानी करने तथा रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही मिड डे मील व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए प्रधानाचार्य को भोजन की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिये गये।

अभिभावकों से भी प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई।

इस दौरान डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, प्रधानाचार्य पीआईसी अवतार सिंह राणा, प्रभारी प्रधानाचार्य श्वेता भदरी सहित अध्यापकगण मौजूद रहे।

Related posts

कार्डियोलॉजी और मधुमेह बीमारियों पर व्यापक चर्चा करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में 3 नवम्बर (शुक्रवार) से दो दिवसीय सम्मेलन किया जायेगा आयोजित।

khabaruttrakhand

भारत मे लांच हुआ वीवो का दमदार Vivo Y200 Pro 5G फोन: जाने इससे जुड़ी अन्य बातें।

khabaruttrakhand

एनईपी-2030 के लक्ष्यों को साकार करने और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में आयोजित होगी राष्ट्रीय कार्यशाला।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights