khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘ कार्यक्रम के सीधे संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को योजना के शुभारम्भ अवसर पर
जनपद मुख्यालय सहित समस्त विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं अधिकारियों द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं के साथ किये गये सीधे संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण  जिलाधिकारी द्वारा देखा एवं सुना गया।

जनपद मुख्यालय में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तराखण्ड राज्य ग्राम आजीविका मिशन के अन्तर्गत नारायण ग्राम संगठन स्यूटा एवं नागराज समूह दिखोल गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों का स्टॉल लगाया गया।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों, विक्रय, लागत धनराशि एवं बचत आदि की जानकारी भी ली गई।

सूबे के मुख्यमंत्री जी द्वारा नारायण ग्राम संगठन स्यूटा एवं नागराज समूह दिखोल गांव की स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा भण्डारी एवं सविता रावत से वर्चुअल माध्यम से वार्ता कर महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादन के संबंध में जानकारी ली गई।

इस मौके पर  मुख्यमंत्री  द्वारा महिलाओं को अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग पर ध्यान देने को कहा गया।

मुख्यमंत्री जी ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती इन महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपका समूह और उत्पादन लगातार बढ़ता रहे यही आशा है।

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘ का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाना तथा स्थानीय उत्पादों की मांग को बढ़ावा देना है।

योजना का क्रियान्वयन दिनांक 24 अगस्त से 30 अगस्त, 2023 तक समस्त राज्य में किया जा रहा है।

इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, आईएएस प्रशिक्षु आसीमा गोयल, डीडीओ सुनील कुमार, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, बीडीओ चम्बा एन.के.नौटियाल, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-रोडबेज आर एम पूजा को खरी -खरी, आम आदमी की जान बचाना है बड़ी बात। दीपक रावत

khabaruttrakhand

यहां सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गुजरात से किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

BreakingNewsParliament:-संसद का विशेष सत्र: पीएम मोदी सुबह 11 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights