khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग श्रेणी में जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट उद्यमियों का चयन।

*हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग श्रेणी में जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट उद्यमियों का चयन*

टिहरी गढ़वाल मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग श्रेणी के अंतर्गत जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं शिल्पकारों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

हथकरघा श्रेणी में रंजनी देवी, ढालवाला को बिच्छू घास से निर्मित मफलर के लिए प्रथम पुरस्कार तथा नत्थी लाल, चंबा को शॉल निर्माण के लिए द्वितीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

हस्तशिल्प श्रेणी में दिनेश लाल, ग्राम खंडोगी को पहाड़ी तिबार एवं सुरकंडा मंदिर की कलाकृति के लिए प्रथम पुरस्कार तथा उषा देवी, नरेंद्रनगर को क्रोशिया से निर्मित बेबी स्वेटर एवं फ्लावर पॉट के लिए द्वितीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

लघु उद्योग श्रेणी में मैसर्स सुरईया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, घनसाली को प्रथम पुरस्कार तथा मैसर्स हिमालय सुपरफार्मर्स इनोवेंचर्स को द्वितीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

इन पुरस्कारों का उद्देश्य जनपद में पारंपरिक हस्तकला, स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दिलाना है।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में राज्यभर के फार्मासिस्ट और डेटा इंट्री ऑपरेटरों की वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

khabaruttrakhand

मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के अनुपालन में आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 21.06.2025 में विनिर्दिष्ट दिनांक 25.06.2025 से नामांकन की कार्यवाही एवं अन्य कार्यवाहियां अग्रिम आदेशों तक स्थगित।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक सम्पन्न।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights