khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

ब्रेकिंग:- देवप्रयाग के पास गंगा नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी खोजबीन, जाने अपडेट।

देवप्रयाग के पास गंगा नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी खोजबीन, जाने अपडेट।

शुक्रवार के देर शाम देवप्रयाग के पास एक युवक जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष और नाम सूरज था वह पहाड़ी से फिसलकर गंगा नदी में जा गिरा था ऐसी सूचना मिली थी।
बताया जा रहा है कि उस युवक की खोजबीन जारी है।
वही 2 दिनों की खोजबीन एवं चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन में जो कि पंतगाँव से शिवपुरी तक चलाया गया था उसका अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है।

वही गंगा नदी में बहे युवक सूरज की तलाशी एवं खोजबीन हेतु ऋषिकेष मुनिकीरेती से जल पुलिस की टीम ने भी पहुंचकर तथा कई जगहों पर डीप डाइविंग कर सर्च अभियान चलाया है।
वही युवक की गंगा नदी में तलाशी हेतु देवप्रयाग पुलिस द्वारा व्यासघाट से लेकर शिवपुरी तक युवक की तलाश में अभियान चलाया है।
वही यह भी जानकरी मिल रही है कि इस अभियान में पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम के साथ नदी में बहे युवक के परिजन एवं रेलवे प्रोजेक्ट के लोग भी शामिल रहे।
रविवार शाम तक चलाये गए युवक की तलाशी अभियान में टीम के हाथ कोई भी सुराग नही लग पाया था।

Related posts

Uttarakhand: मुख्यमंत्री Dhami आज एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी, जिले को देंगे 800 करोड़ की योजनाओं की सौगात

cradmin

जल्द आने वाली है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं खेप का पैसा, जाने किनके खाते में आने से रह सकती है यह रकम।

khabaruttrakhand

बिग ब्रेकिंग:-घनसाली विधानसभा के इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights