khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

ब्रेकिंग:- देवप्रयाग के पास गंगा नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी खोजबीन, जाने अपडेट।

देवप्रयाग के पास गंगा नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी खोजबीन, जाने अपडेट।

शुक्रवार के देर शाम देवप्रयाग के पास एक युवक जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष और नाम सूरज था वह पहाड़ी से फिसलकर गंगा नदी में जा गिरा था ऐसी सूचना मिली थी।
बताया जा रहा है कि उस युवक की खोजबीन जारी है।
वही 2 दिनों की खोजबीन एवं चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन में जो कि पंतगाँव से शिवपुरी तक चलाया गया था उसका अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है।

वही गंगा नदी में बहे युवक सूरज की तलाशी एवं खोजबीन हेतु ऋषिकेष मुनिकीरेती से जल पुलिस की टीम ने भी पहुंचकर तथा कई जगहों पर डीप डाइविंग कर सर्च अभियान चलाया है।
वही युवक की गंगा नदी में तलाशी हेतु देवप्रयाग पुलिस द्वारा व्यासघाट से लेकर शिवपुरी तक युवक की तलाश में अभियान चलाया है।
वही यह भी जानकरी मिल रही है कि इस अभियान में पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम के साथ नदी में बहे युवक के परिजन एवं रेलवे प्रोजेक्ट के लोग भी शामिल रहे।
रविवार शाम तक चलाये गए युवक की तलाशी अभियान में टीम के हाथ कोई भी सुराग नही लग पाया था।

Related posts

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत ने किया कई कार्यलयों का औचक निरीक्षण।

khabaruttrakhand

जनता मिलन:- सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न । इस मौके पर 16 शिकायतें/मांग पत्र प्राप्त हुये।

khabaruttrakhand

एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ल्ड एंटिमाइक्रोबाइल अवेयरनेस वीक के दूसरे दिन एम्स ऋषिकेश द्वारा मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights