khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के समीप भूस्खलन,मकान का हिस्सा आया चपेट में।

बिना बारिश के हुआ नैनीताल में भूस्खलन।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में विगत दिनों बी डी पांडे अस्पताल के समीप अवैध रूप से बसे लोगों को हटाकर प्रशासन ने जमीन को जेसीबी मशीन की मदद से बराबर कर अस्पताल प्रबंधन को सौप दी।

जबकि अभी कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश भी नही हो रही है उसके बाद भी नैनीताल में भूस्खलन हो गया।

अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई पर एक मकान पूर्ण तरह भूस्खलन की लपेट में आ गया बाकी लोगों को भी रहने का डर अब सताने लग गया है।

इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।

नैनीताल में मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के समीप भूस्खलन
हुआ ।

जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई।

दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया।

इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था।

Related posts

Uttarakhand Politics: Haridwar संतों की राजनीतिक दलों को दो टूक, संत ही बने Haridwar का सांसद; BJP हाईकमान से की ये मांग

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपरा का अद्भुत त्यौहार।

khabaruttrakhand

उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम सिल्ला गांव में उमेद सिंह के मकान पर आग लगने पूरा मकान जल कर हुआ राख।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights