khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत् 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित ।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत् 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित हुयी।

मुख्य सचिव ने प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने के लिए बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि जहां ग्रिड के माध्यम से विद्युत पहुंचा पाना सम्भव न हो या अत्यधिक महंगा हो, वहां सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बीएसएनएल एवं यूपीसीएल से विद्युत एवं नेटवर्क सेवा उपलब्ध कराने हेतु समयसीमा निर्धारित कर शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने भारतनेट फेज-1 के तहत् सभी ग्राम पंचायतों में तेजी से भारतनेट की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को इसके उपयोग के लिए भी निर्देशित किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गर्भवती हैं तो उठाइए टेलर्ड योग का लाभ – एम्स के आयुष विभाग में उपलब्ध है योग की सुविधा – प्रसव प्रक्रिया में सहायक है यह पद्धति

khabaruttrakhand

CAA Notification: CM Dhami ने बताया ऐतिहासिक निर्णय, सोशल मीडिया पर लिखा-‘मोदी है तो मुमकिन है’

cradmin

बारिश का कहर:-मूसलाधार बारिश पढ़ने से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वही भवाली मार्ग में मलवा आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights