khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती।

ऐम्स ऋषिकेष:-  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डा. मीनू सिंह की अगुवाई में सभी फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों, अधिकारियों व अन्य कार्मिकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सोमवार (2 अक्टूबर) को एम्स संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता के जीवन दर्शन को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित लोगों से महात्मा गांधी के स्वच्छ जीवन के संकल्प को साकार करने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने का संदेश दिया।

संस्थान की डीन एकेडमिक प्रोफेसर जया चतुर्वेदी व चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

इस अवसर पर निदेशक एम्स द्वारा संस्थान तथा कम्युनिटी में डेंगू सेवन प्लस वन तथा स्वच्छता पखवाड़ा में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर प्रोफेसर सोमप्रकाश बासू, प्रो. मनु मल्होत्रा, डॉक्टर नम्रता गौर, डॉक्टर संतोष कुमार, प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला,विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडेय, पीपीएस विनीत कुमार, सुभाष चौहान, विक्रम आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखण्ड में इस महीने से लागू हो जाएगी समान नागरिक संहिता। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

khabaruttrakhand

Rajnath Singh ने Uttarakhand के चमोली जिले में 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, बताया कि पूर्व सरकारों की ग़लतियों के बावजूद

cradmin

आरोप:-बनोटबंदी एक बड़ी आपदा थी दो हजार का नोट बंद कर केंद्र सरकार ने मानी गलती*:राकेश राणा*

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights