khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-घर से स्वस्थ आये जच्चा बच्चा दोनो चढे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की भेंट, मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की राकेश राणा ने।

*घर से आए स्वस्थ जच्चा बच्चा दोनो चढे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की भेंट।

आखिर कब तक यह मौत का सिलसिला जारी रहेगा मामले की हो मजिस्ट्रेट जांच राकेश राणा।

राकेश राणा ने जानकारी देते हुए बतयाव की प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी भदुरा के रोणीया ओनाल गांव , निवासी 28 वर्षीय देवकी देवी पत्नी जगमोहन सिंह राणा सामान्य प्रसव पीड़ा होने पर घर से चलकर सड़क पर आई और गाड़ी में बैठकर लमगांव चौड़ अस्पताल पहुंचे थे।

परिजनों के अनुसार वहां पर संबंधितों द्वारा प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें वहीं पर रुकने की सलाह दी गई और कहा गया कि जल्दी प्रसव हो जाएगा ।

4:30 घंटे बीतने पर जब महिला को ज्यादा दर्द हुआ तब अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर उन्हें रेफर किया की बच्चे की हार्टबीट बहुत कम चल रही है आनन फानन में सीधा महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों द्वारा देवकी को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय नई टिहरी लाया जा रहा था ।

*देवकी मात्र आधे घंटे का सफर ही चल पायी थी की चांटी गांव के पास जच्चा बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया*।

उसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय बोराडी लाया गया

ऐसा नहीं की देवकी देवी का यह पहला प्रसव हो उन्हें पहले भी दो बेटियां एक 7 वर्ष की एक 5 वर्ष की सामान्य प्रसव से हो रखी है।

आखिर कब तक प्रताप नगर में इस तरह बहू बेटियां स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण मरती रहेगी।

वहीँ इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने जिलाधिकारी टिहरी श्री मयूर दीक्षित जी से दूरभाष पर बात कर मामले की गंभीरता को समझते हुए उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच करने का अनुरोध किया साथ ही वीडियोग्राफी के साथ तीन सदस्यीय डॉक्टरों की कमेटी से पोस्टमार्टम करनी की मांग की जिससे उक्त प्रकरण की सच्चाई सबके सामने आ सके और दोषियों को दंडित किया जा सके।

साथ ही कहा कि देवकी देवी की दो बेटियों के भरण पोषण एवं लालन पालन शिक्षा दीक्षा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ले।

Related posts

एक सैनिक का जीवन त्याग और तपस्या का जीवन, कैबिनेट मंत्री ने अमर शहीद प्रदीप रावत की स्मृति में बने शहीद द्वार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मौके पर कही ये बात।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-बहते हुए सीवरेज व पेयजल को तुरंत ठीक किये जाने के लिए 28 लाख की धनराशि जिला अधिकारी ने की जारी।

khabaruttrakhand

कार्यवाही:-नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम हेतु पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं गठित टीम तथा पुलिस बल के साथ पॉलिथीन अभियान चलाया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights