khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन।

पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में जिला कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी ने अन्तरर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विषय में जानकारी दी गई तथा बाल विवाह, बाल श्रम इत्यादि बुराईयों को दूर करने हेतु शपथ दिलाई गई।

परियोजना अधिकारी नरेन्द्रनगर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजना जैसे नंदा गौरा, योजना, महालक्ष्मी किट योजना, आँचल अमृत योजना, महिला पोषण तथा बाला पोषण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, वात्सल्य योजना, स्पोन्सरशिप योजना इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही योजनाओं का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है, के बारे में भी बताया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी पीपीटी के माध्यम दी गई।

जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने मेले की सफलता में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की प्रशंसा करतेे हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

इस मौके पर सरस मेले में सूचना विभाग के तत्वाधान में हिमालय विकास सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में युवा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देशन में प्रदेश में मादक पदार्थों के डिस्पोजल हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 5 मार्च को यहां पहॅॅुंचकर करेंगे रोड शो एवं लाभर्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई SOP, अब पुलिस को दी जा सकती है जिम्मेदारी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights