khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

टिहरी झील महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतापनगर राजमहल में देर सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लेजर शो का आयोजन।

टिहरी झील महोत्सव–2026: प्रतापनगर राजमहल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
टिहरी झील महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतापनगर राजमहल में देर सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लेजर शो का आयोजन किया गया।
टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में प्रतापनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में एम.डी.एस. लम्बगांव ने प्रथम स्थान, वरुणा वैली एकेडमी ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारखोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान लेजर शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतापनगर के इतिहास को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। साथ ही क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सेम नागराजा मंदिर, पीढी पर्वत ट्रैकिंग रूट, खैंट पर्वत, डोवरा-चांठी पुल तथा विश्व प्रसिद्ध टिहरी बांध को भी लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन की इस नई विधा ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात लोकगायक वीरेन्द्र पंवार एवं रेशमा शाह द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका उपस्थित जनसमुदाय ने जमकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत प्रतापनगर श्रीमती मनीषा पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत लम्बगांव रोशन रांगड़ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand News: बिल्डरों पर लगाम…अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

cradmin

नगर पालिका परिषद नई टिहरी एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर सुमन पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।

khabaruttrakhand

Arvind Kejriwal: रामराज की अवधारणा से प्रेरित, Delhi में सरकार चला रहे हैं, लक्ष्य है सभी को मुफ्त राशन, सुरक्षा, बिजली, पानी, और सम्मान प्रदान

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights