khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आपदा प्रबंधन:-विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कोटी अगुण्डा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गड़वाल*

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में  दिनांक 12 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कोटी अगुण्डा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 102 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोल फ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल गिरी एवं सहायक अध्यापक भागवत प्रसाद द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

जिलाधिकारी ने आगामी मानसून काल को देखते हुए जिले में तैनात राज्य व केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों को पूरी तैयारी रखने के दिये निर्देश। अतिवृष्टि और भूस्खलन की दशा में अवरूद्ध होने वाली सड़कों को तुरंत खोले जाने के लिए सभी प्रबंध अभी से सुनिश्चित करने के निर्देश।

khabaruttrakhand

सफलता की कहानी; स्यालसू गांव के सुभाष रावत: मत्स्यपालन से आत्मनिर्भरता की मिसाल।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-रंवाई घाटी के सुप्रसिद्ध पौराणिक अठोड़ मेले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जाख सोमेश्वर सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights