khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडखेलचमोलीटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनपिथोरागढ़राजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

दुःखद हादसा:- देवप्रयाग के पास युवक गंगा नदी में बहा, खोजबीन जारी।

दुःखद हादसा:-
देवप्रयाग के पास युवक गंगा नदी में बहा, खोजबीन जारी।

देवप्रयाग क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है।
मीडिया सूत्रों से मिल रही जानकरी ने अनुसार एक युवक पहाड़ी से फिसल कर गंगा में जा गिरा।
युवक की खोजबीन घटनास्थल क्षेत्र में जारी है।
इस हेतु रेस्क्यू अभियान जारी है।
बताया गया है कि युवक ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में लगभग 2 साल से कार्यरत था।
वहीं मिल रही जानकरी के अनुसार युवक पहाड़ी से फिसल कर गंगा में गिर गया ।

वहीं इस मामले में एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश हेतु अपना अभियान चलाया हुआ है ।
यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है यह भी जानकारी मिली है कि गंगा नदी में बहने वाला युवक रेलवे निर्माण कंपनी में एक हेल्पर पद पर कार्यरत था।
जिसका नाम सूरज सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र ईश्वर सिंह निवासी पिथौरागढ़ गंगोलीहाट बताया जा रहा है।
वहीं इस घटना से संबंधित रेलवे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीपाल सिंह ने जानकारी साझा की है कि युवक सूरज सिंह पिछले दो वर्षों से रेलवे निर्माण कार्य में इस कंपनी में कार्यरत था ।
जानकारी के मुताबिक युवक जब रात को 8:00 बजे उसकी ड्यूटी थी वह ड्यूटी पर जब नहीं पहुंचा तब उसकी तलाश और खोजबीन शुरू की गई।

उसके साथियों से भी युवक की कोई जानकरी हाथ नही लगी।
लेकिन किसी से भी उसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
इस घटना की संजीदगी को देखते हुए योजना से जुड़े प्रोजेक्ट मैनेजर ने देवप्रयाग थाना में सूरज से संबंधित एक गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

वहीं थाना देवीप्रयाग एसएसआई अनिरुद्ध मैथानी और एसआई विक्रम सिंह ने सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया।
तब जाकर जानकरी जो जानकारी सामने निकल कर आयी, उसके अनुसार जो सूचना मिली उसके अनुसार 10:18 पर जो युवक जिसकी तलाश की जा रही थी वह पहाड़ी के किनारे पेशाब करता हुआ दिखाई दिया।
और वहीं पर यह भी पता लगा कि उसका पैर फिसला और वह गंगा नदी में जा गिरा और बह गया, इस घटना के बाद युवक की तलाश जारी है।

Related posts

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तेजी से तैयारियां की शुरू।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के चारधाम मंदिरों में राम नाम की धूम: फूल माला और रंग-बिरंगी रोशनी से हुआ शृंगार, शीतकालीन गद्दीस्थलों में भी चारों धाम में भगवान राम की भक्ति

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights