khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- लंबगांव की देवकी देवी कि बच्चा सहित मौत मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच।

लंबगांव की देवकी देवी कि बच्चा सहित मौत की होगी मजिस्ट्रेट जांच डीएम ने किया आदेश ।

विगत 8 अक्टूबर 2023 को प्रताप नगर प्रखंड के रोनिया ओनालगांव निवासी देवकी देवी की बच्चा सहित मौत प्रकरण मामले में परिजनों का एक सिस्टम मंडल आज जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्रीमती द्वारिका राणा बिष्ट के नेतृत्व में जिलाधिकारी टिहरी से मिला।

वही इस मामले में राकेश राणा ने जानकरी दी कि उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित जी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश कर 10 दिन के अंतर्गत जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है और कहा कि इसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

उपरोक्त प्रकरण में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और राज्य आंदोलनकारी श्रीमती द्वारिका राणा बिष्ट ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए वह इस मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुये 8 तारीख को जैसे ही उनके संज्ञान में इस मामले को लाया गया उन्होंने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी प्रताप नगर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार प्रताप नगर क्षेत्र में हो रही है और स्वास्थ्य विभाग प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है और ना ही स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक कर रहा है उन्होंने जिलाधिकारी से प्रताप नगर में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक करने की लिए भी निवेदन किया।

ओर कहा कि देवकी देवी कि इस तरह से बच्चा सहित मौत होना बहुत बड़ा दुर्भाग्य है और इसके पीछे जो भी जिम्मेदार व्यक्ति होगा उसके खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए।

राज्य आंदोलनकारी श्रीमती द्वारिका राणा बिष्ट ने कहा कि 10 दिन में उक्त मामले की जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए नहीं तो 10 दिन बाद पूरा क्षेत्र बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी प्रशासन की होगी।

Related posts

ब्रेकिंग:-बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो” कार्यक्रम के तहत नई टिहरी में पहुचे उतराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवम सह प्रभारी , कांग्रेस जनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

khabaruttrakhand

सनातन धर्म का प्रतीक है भारत अखिल भारतीय संत समिति की महाकुंभ से पहले समस्त संत समाज की बैठक का आयोजन ।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights