khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिबागेश्वरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आपदा प्रबंधन- जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गड़वाल।*

जिलाधिकारी  टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 27 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० धोपड़धार* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 342 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह राणा द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ब्रेकिंग:-स्थानीय जनता, प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों, होटल व्यापारी, दुकानदारों एवं महिलाओं ने गंगौरी में किया धरना प्रदर्शन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग(video):- 12 मई से लापता चल रहे अपर सहायक अभियंता अमित चौहान का अभी तक कुछ अता पता नही, परिजन पहुँचे जिलाधिकारी उत्तरकाशी कार्यालय, यहां लगाया ये आरोप।

khabaruttrakhand

Uttrakhand राज्य: Nitin Gadkari के मोर्चे पर उतरते ही बिखराव समाप्त हो गया, Silkyara Tunnel Accident बचाव अभियान ने सही दिशा पकड़ी,

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights