khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रविवार को सेम मुखेम पहुंचकर मेले को लेकर लिया गया समस्त व्यवस्थाओं का जायजा ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रविवार को सेम मुखेम पहुंचकर मेले को लेकर की गई समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने मेले में स्थापित विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने तथा लाभान्वित करने को कहा गया।

इस दौरान विधायक प्रताप नगर विक्रम सिंह नेगी, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मेला समिति की मुख्य संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य रेखा असवल, सीडीओ मनीष कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया गया

दो दिवसीय सेम मुखेम मेले में दूर दूर से श्रद्धालु भगवान नागराजा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो तथा आयोजन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने मेला स्थल के साथ ही मंदिर प्रांगण एवं पैदल मार्ग में भी पर्याप्त कूड़ादान रखने, पेयजल की व्यवस्था करने, यातायात, स्वास्थ्य टीम तैनात करने तथा अत्यधिक ठंड के चलते अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेले के सफल सुचारू हेतु पर्याप्त पुलिस बल व सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जो यातायात, मेला स्थल, पैदल मार्ग एवं मंदिर में शांति एवं कानून व्यवस्था आदि कार्य सम्पादित करेंगे।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि लगभग एक हजार गाड़ियों के लिए पार्किंग तैयार की गई है। साथ ही मेला का मंच एवं पंडाल साउंड व्यवस्था एवं जनरेटर आदि की व्यवस्था की गई है।

विद्युत विभाग ने जिला पंचायत एवं नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई 25 लाइट को मेला स्थल एवं पैदल मार्ग पर लगाया गया है।

इस अवसर मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सेम नागराज के गीतों सहित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी ।

प्रत्येक तीन वर्ष में सेम मुखेम नागराजा मंदिर में आयोजित होने वाले मेले में रात्रि जागरण कार्यक्रम के साथ ही नागराजा मंदिर मुखेम में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपराह्न के समय भगवान नागराजा का निशान और डोली बहार निकाली जाएगी।

इस अवसर पर ब्रइम ऋषि आश्रम प्रयागराज यूपी के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 ताढकेश्वर महाराज, मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, उप जिलाधिकारी घनसाली शैलेंद्र नेगी,
प्रबंधक मन्दिर समिति विजय पोखरियाल, एसडीएम प्रतापनगर शैलेन्द्र नेगी, गुलाब सिंह पंवार, देवी सिंह पंवार, मण्डल अध्यक्ष राजपाल सिंह राणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Related posts

ग्रामसभा पाटा के कुलानंद चमोली: मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भरता की कहानी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी पहुँचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया , गंगा मैया की पूजा अर्चना कर मां गंगा व भगवान कल्पकेदार का लिया आशीर्वाद।

khabaruttrakhand

Cabinet Decision: Uttarakhand में बिल्डर शेल्टर फंड में जमा कराएंगे पैसा, प्राधिकरण बनाएंगे गरीबों के आशियाने

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights