khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ओ.एस.डी. संजीव कुमार शर्मा ने किया जौनपुर विकास खण्ड के दुर्गम ग्रामों का भ्रमण, सुनी जनसमस्याएं, विभागीय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

ओ.एस.डी. संजीव कुमार शर्मा ने किया जौनपुर विकास खण्ड के दुर्गम ग्रामों का भ्रमण, सुनी जनसमस्याएं, विभागीय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत ओ.एस.डी. उत्तराखण्ड शासन संजीव कुमार शर्मा द्वारा विकास खण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल की दुर्गम ग्राम पंचायत हरवाल गांव एवं जिन्सी में चौपाल लगाकर क्षेत्रीय ग्रामों की जन समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण किया गया।

इसके साथ ही ग्रामों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

ओ.एस.डी. श्री शर्मा ने ग्राम पंचायत हतवाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में विभागवार समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र लाभार्थी को लाभान्वित करवाना सुनिश्चित करें।

लोक निर्माण विभाग को कददू‌खाल-मरोड़ा पुल मोटर मार्ग को तत्काल गढ़ा मुक्त करने, कैंप्री-नौथा का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य पूर्ण करने, सिंचाई विभाग को ग्राम नौथा में गूलों की मरम्मत करने एवं ग्रामीणों की मांग के अनुरूप ग्राम पंचायत जिंसी हेतु अलग से सस्ता गल्ला विक्रेता चयनित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी सोहनलाल कोहली, ए.डी.ओ. पंचायत हरीश नौटियाल, बाल विकास परियोजना से रोशनी सती सहित लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, जल निगम, जल संस्थान, शिक्षा, कृषि, उद्यान, सह‌कारिता, हिमोत्थान, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

आओ राजनीति करें: लोहरदगा की महिलाएं बोलीं दबाई गई आवाज अब दहाड़ बनकर निकलेगी 

cradmin

Uttarakhand: हेली मेडिकल सर्विस वाला देश का पहला राज्य बनेगा Uttarakhand, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया एलान

cradmin

सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तमाम क्षेत्रों का किया बारीकी से निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights