khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी की बैठक की गई आयोजित।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी और मुनिकीरेती को निर्देश दिए कि पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आठ जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर लाभ देना सुनिश्चित करें।

उन्हीने कहा कि पी.एम. स्वनिधि के अन्तर्गत ‘स्वनिधि से समृद्धि‘ उप योजना हेतु जनपद के 02 नगरीय निकायों (टिहरी एवं मुनिकीरेती) को चयनित किया गया है, जिसमें पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आठ अन्य जन कल्याणकारी योजना यथा वन नेशन वन राशन कार्ड, पी.एम. सुरक्षा बीमा योजना, पी.एम. जनधन योजना, पी.एम. जीवन ज्योति बीमा योजना, पी.एम. श्रम- योगी मानधन योजना, भवन निर्माण श्रमिकों हेतु पंजीकरण, जननी सुरक्षा बीमा योजना, मातृ-वन्दना योजना का लाभ दिया जाना है।

नगर परियोजना प्रबंधक शहरी विकास टिहरी अरविन्द जोशी ने बताया कि नगर निकाय टिहरी में पी.एम. स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 129 स्ट्रीट वेण्डर को तथा नगर निकाय मुनिकीरेती में 179 स्ट्रीट वेण्डर को लाभान्वित किया गया हैं।

विभागवार योजना के यूजर आई.डी. और पासवर्ड सम्बंधित विभाग को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायें जायेंगे।

इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी जनपद नैनीताल के मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 20 वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय 3 दिवसीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

khabaruttrakhand

Haridwar: धर्मनगरी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पतंजलि गुरुकुलम् की रखेंगे आधारशिला, सीएम भी हुए शामिल

cradmin

Haridwar: बाबा रामदेव निवेश चर्चा पर CM Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh के साथ MoU पर हस्ताक्षर कर सकते

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights