khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअपराधउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

बिना बताये घर से लापता हुये 2 किशोरों को पुलिस ने मसुरी से किया बरामद। जाने क्या बताई गई घर छोड़ने की वजह।

बिना बताये घर से लापता हुये 2 किशोरों को उत्तरकाशी पुलिस ने मसुरी से किया बरामद।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

पुलिस टीम को SP उत्तरकाशी द्वारा 2500 रु0 का पुरुस्कार देकर किया गया सम्मानित।

गत 13 दिसम्बर को डोभाल गांव मोरी निवासी श्रीमती आशा देवी जो हॉल में लदाड़ी, उत्तरकाशी में किराये के मकान पर रहती है द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर अपने पुत्र व उसके साथी का दि० 08.12.2023 को किराये के मकान लदाड़ी उत्तरकाशी से कहीं चले जाना व काफी ढूंढने पर भी न मिलने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गयी, जिस पर पुलिस द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर मु0अ0सं0 78/23 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है।

मामला नाबालिग किशोरों से जुडा हुआ होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय* द्वारा सी0ओ0 उत्तरकाशी को उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही व किशोरों को तलाश करने के निर्देश दिये गये।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार* इस मामले में लगातार सक्रिय रहकर उनके द्वारा *SHO कोतवाली, दिनेश कुमार* के नेतृत्व में इस मामले में एक पुलिस टीम गठित की गयी, *पुलिस टीम द्वारा किशोरों की तलाश हेतु पिछले 15 दिन से लगातार प्रयास किये जे रहे थे।

वहीं दोनों नाबालिग देहरादून व आईडीपीएल ऋषिकेश के आस-पास लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे, कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने व जानकारियां जुटाने के बाद कल 28 दिसम्बर को पुलिस टीम को इस मामले में सफलता मिली है, पुलिस ने दोनों नाबालिगों को मसुरी से सकुशल बरामद व काउंसलिग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

घटना की जानकारी देते हुये *एस0पी0 उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी* द्वारा बताया गया कि कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत गुमशुदगी के उक्त मामले में हमारे क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गुमशुदा दोनों लडकों को मसूरी से बरामद किया गया है।

पढ़ाई में मन न लगने व घर वालों की डाँट की वजह से ये दोनों नाबालिक घर छोड़कर चले गये थे।

कांउसलिंग के उपरान्त दोनों नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

बरामदगी करने वाली टीम द्वारा तत्परता व सूझबुज को साथ कार्य करने पर उनके द्वारा *पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम को 2500 रु0 के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।*

*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 सुनील राज
2- हे0का0 महिपाल सिंह
3- कानि0 अनिल कुमार। बाइट अपर्ण यदुवंशी एसपी उत्तरकाशी

Related posts

जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा आगमन के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत ऑल वेदर रोड़ एनएच-94 एवं एनएच-134 की कार्यदायी संस्था बीरआरओ एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-सरकार के पास आपदा को लेकर पर्याप्त बजट । मदन कौशिक

khabaruttrakhand

उत्तराखंड सरकार द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को 26.4 एकड़ भूमि दिये जाने पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय संघ पदाधिकारीयो ने जताया आभार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights