khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र प्रभारियों के साथ की गई बैठक।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे से अपराहन 01 बजे के मध्य जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत 16 परीक्षा केन्द्रों पर स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी।

परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र प्रभारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में एडीएम ने सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह परीक्षा से पूर्व समस्त परीक्षा केन्द्रो में आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण कर लें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीय सामग्री कोषागार, नई टिहरी/नरेन्द्रनगर से प्राप्त कर, संम्बधित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घण्टा तीस मिनट पूर्व केन्द्र व्यस्थापको/प्रधानाचार्याे को प्राप्त करवा दे तथा परीक्षा समाप्ति के पश्चात परीक्षा की गोपनीय सामग्री के पैकेटस परीक्षा केन्द्र से संबधित कोषागार में जमा कर लें।

एडीएम द्वारा परीक्षा केन्द्र के केन्द्र अधीक्षको को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के सम्बन्ध में सम्बन्धित स्टाफ से नो रिलेशन सार्टिफिकेट प्राप्त कर ले, तथा तीन सदस्य उडन दस्ता टीम बना लें जिसमें न्यूनतम एक महिला कर्मचारी तैनात हो, सभी अभ्यार्थियों के मोबाईल फोन, एवं मेटल की वस्तुये किसी भी दशा में परीक्षा केन्द्र में न आने पाये, परीक्षा केन्द्र में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाय जाय, तथा परीक्षा केन्द्र पर गोपनीय सामग्री पहुंचने पर उसकी विडियोग्राफी आदि कार्य आयोग के दिशा निर्देशो के अनुरूप की जाय।

एडीएम ने परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि के अन्तर्गत धारा 144 लागू कर लाउडस्पीकर को प्रतिबन्ध किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि जनपद टिहरी में परीक्षा हेतु 16 केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें नई टिहरी में 09 तथा नरेन्द्रनगर में 07 केन्द्र बनाये गये हैं।

वहीं 02 जोनल मजिस्टेªट तथा 22 सैक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किये हैं, जिनमें 06 सैक्टर मजिस्टेªट रिजर्व में रखे गये है। परीक्षा में कुल 3960 अभ्यार्थी प्रतिभाग करेंगें।

 

Related posts

Chamoli ऐतिहासिक शीतकालीन Char Dham Yatra की तैयारी कर रहा है, प्रतिनिधिमंडल ने सात दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए निमंत्रण देने के लिए CM Dhami से मुलाकात की

khabaruttrakhand

शिशु हृदय शल्य चिकित्सा में एम्स ऋषिकेश स्थापित कर रहा नए आयाम -जटिल सर्जरी के लिए महानगरों के अस्पतालों की दौड़धूप से मिली लोगों को निजात।

khabaruttrakhand

Abdul Malik: मास्टरमाइंड Malik को लेकर बड़ा अपडेट, वकीलों ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका; इस दिन होगी सुनवाई

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights