khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: प्रदेश में एक साल में गिरी 3.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर, NSO रिपोर्ट में ये तथ्य भी आए सामने

Uttarakhand: प्रदेश में एक साल में गिरी 3.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर, NSO रिपोर्ट में ये तथ्य भी आए सामने

Uttarakhand में एक साल में बेरोजगारी दर में 3.5 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार ने इसे राज्य में रोजगार के बढ़ते अवसरों का नतीजा बताया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की जारी रिपोर्ट के आधार पर सरकार का कहना है कि वर्ष 20021-22 में Uttarakhand में 8.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी, जो 2022-23 में घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई।

सरकार ने कहा कि तमाम स्तरों पर बड़े पैमाने पर किए जा रहे प्रयासों की वजह से रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं। खासतौर पर औद्योगिक निवेश, प्राथमिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयास, सेवा क्षेत्र आदि में खूब काम मिल रहा है। खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी के ग्राफ में उत्साहजनक उछाल देखा गया है।

महिलाओं के लिहाज से आंकड़ा सुखद

NSO ने श्रमिकों की स्थिति को समझने के लिए निश्चित समयांतराल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) करवाता है। हाल ही में इसके राज्यवार आंकड़े जारी किए गए। वर्ष 2021–22 में उत्तराखंड में श्रम बल की भागीदारी 55.9% थी। 2022–23 में 4.2% इजाफे के साथ यह 60.1% तक पहुंच गई है। आंकड़ों से साफ है कि काम मिलने से रोज़गार सृजन का ग्राफ तेज़ी से बढ़ा है। सरकार के मुताबिक, महिलाओं के लिहाज से भी यह आंकड़ा सुखद है।

वर्ष 2021–22 में Uttarakhand में महिला श्रम बल की भागीदारी 34.6% थी। एक वर्ष में ही 2022–23 में यह बढ़कर 41.1% पर पहुंच गई। इसमें भी 6.5% की वृद्धि हुई। खास बात यह है कि शहरों में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़े। आंकड़ों से मिले संकेत इशारे कर रहे हैं कि आने वाले सालों में भी रोजगार मिलने की दर में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा।

Related posts

जिलाधिकारी की मौजूदगी में मंज्याड़ गांव में की गई धान की क्रॉप कटिंग।‘

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-यहां साईकल पर सवार हुए विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ,जाने अधिक।

khabaruttrakhand

Dehradun Bar Association Election: 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी, तस्वीर भी होगी साफ

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights