khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

यहां देर रात्रि को आवासीय भवनों में लगी आग पर पुलिस व फायर की टीम ने किया काबू।

देर रात्रि को नेटवाड़ स्थित आवासीय भवनों में लगी आग पर पुलिस व फायर की टीम ने किया काबू*

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी/ उत्तरकाशी

गत रात्रि को समय करीब 01:45 बजे नेटवाड स्थित मकान में आग लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष मोरी अशोक कुमार के नेतृत्व में मोरी पुलिस व फायर स्टेशन मोरी/पुरोला की टीम आवश्यक उपकरण के साथ घटना स्थल पर पहुंची।

वहीँ इस मौके पर कई मकानों में आग लगी हुई थी, जो तेजी से फैल रही थी तथा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण आग और अधिक विकराल हो रही थी।

पुलिस व फायर की टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अग्नि दुर्घटना से लायक सिंह राणा पुत्र लाल सिंह निवासी कलाप सहित 13 लोगों के घर का सारा सामान जल गया ऐसी जानकारी मिल रही है।

वही गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

वही जानकरी मिल रही है कि अग्नि दुर्घटना संभवत गैस सिलेंडर में आग लगने से बताया जा रहा है।

Related posts

मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड: पांच महीने बाद भी एक लाख का इनामी लाला पकड़ से दूर, दिनदहाड़े लूटा था 19 किलो सोना

cradmin

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने मंगलवार को शै।क्षणिक क्रियाकलाप सेंटर, एचएनबी चौरास कीर्तिनगर में रेलवे के संबंध में की बैठक।

khabaruttrakhand

दुःखद:-फाँसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights