khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने वर्षाकाल में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त अति महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग, नहरें एवं कृषि भूमि के पुश्ते आदि को तत्काल ठीक किए जाने हेतु खंड विकास अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

जिला कार्यक्रम समन्वयक, महात्मा गाँधी नरेगा / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने वर्षाकाल में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त अति महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग, नहरें एवं कृषि भूमि के पुश्ते आदि को तत्काल ठीक किए जाने हेतु महात्मा गाँधी नरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर से किए जाने हेतु खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अन्य किसी मद से धनराशि के आवंटन में देरी की संभावना एवं समाधान की तात्कालिकता को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया है।

वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2024-25 में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुईं ऐसी समस्त परिसंपत्तियों को जिनका पुनर्निर्माण महात्मा गांधी नरेगा में अनुमन्य है, का ग्राम पंचायत में प्रस्ताव करते हुए तत्काल मरम्मत/पुनर्निर्माण करना सुनिश्चित करें।

मरम्मत/पुनर्निर्माण से पूर्व क्षति की सूचना स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक या तहसील कार्यालय में तथा जिला विकास कार्यालय में आवश्यक रूप से देने तथा कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सभी औपचारिकताएं अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा गया है।

Related posts

गोल्फ टूर्नामेंट की पहचान उत्तराखंड में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में होनी चाहिए।गुरमीत सिंह

khabaruttrakhand

khabaruttrakhand

टिहरी आपदा:-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights