khabaruttrakhand
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एईओ, वीएसटी, वीवीटी तथा एटी टीमों को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेक्षण/कार्याशाला का आयोजन।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एईओ, वीएसटी, वीवीटी तथा एटी टीमों को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेक्षण/कार्याशाला का आयोजन किया गया।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु एडीम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक व्यय प्रेक्षक (एईओ), वीडियो निगरानी टीम (वीएसटी), वीडियो अवलोकन टीम (वीवीटी) तथा लेखा एवं उडान दस्त दल को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण देकर कार्मिकों को आंवटित कार्यो की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्यो का दायित्व एक महत्वपूर्ण दायित्व है इसमें जिस कार्मिक को जो दायित्व मिला है वे उसका निर्वह्न ईमानदारी पूर्वक व निर्भिक होकर निभाये।

जिसमे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कोई भी शंका हो तो मास्टर ट्रेनरों द्वारा उसका निराकरण किया जायेगा।

मास्टर ट्रेनर डीपीआरओ एम.एम. खान, सीवीओ अशुतोष जोशी, वरिष्ठ कोषाधिकारी टी.एस. रमोला, कोषाधिकारी नरेन्द्रनगर दीपिका चौहान द्वारा सभी दलों के कार्मिको को प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, एटीओ देवेन्द्र सिंह चौहान व केलाश रमोला, मनोज लखेडा जितेन्द्र सहित कोषागार से जुडे कार्मिक तथा विभिन्न दलों के कार्मिक उपस्थित थे।

 

Related posts

जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा आयोजित।

khabaruttrakhand

भारत निर्वाचन आयोग ने की मतदान कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने गुरुवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा। दिए आवश्यक निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights