khabaruttrakhand
उत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

नैनीताल के संस्कार पांडे की फ़िलैटली प्रदर्शनी रही विशेष आकर्षण का केंद्र ।

नैनीताल के संस्कार पांडे की फ़िलैटली प्रदर्शनी रही विशेष आकर्षण का केंद्र ।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डॉ हिमांशु पांडे,व दीपा पांडे के पुत्र संस्कार पांडे ने दूसरे राज्य हरियाणा में नेशनल गोल्डन एरो आवार्ड जीत कर उत्तराखण्ड राज्य का ही नही अपितु जनपद नैनीताल समेत क्षेत्र वासियों का नाम रोशन कर डाला। संस्कार पांडे को तमाम लोगों ने बधाई दी है।

यहाँ बता दें।स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा कार्यक्रम निदेशक सुरेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में हरियाणा में नैशनल गोल्डन एरो अवार्ड रैली एवं राष्ट्रीय कब बुलबुल उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर दस वर्ष से कम आयु के कब सेक्शन हेतु भारत के सर्वोच्च सम्मान “गोल्डन एरो अवार्ड” दिए गए।

उत्सव के दौरान 21 राज्यों के प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी गयी।

उत्तराखण्ड राज्य की तरफ से नैनीताल सेंट जोसफ कॉलेज के छात्र संस्कार पांडे द्वारा लगायी गयी फिलैटली प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

संस्कार द्वारा 200 से अधिक डाक टिकटों, फ़ोल्डर एवं प्रथम दिवस आवरण का संकलन सभी के द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।

एक उभरते फिलैटलिस्ट के रूप मे संस्कार कई जगह डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगा चुके हैं।

भारत स्काउट एवं गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉo के के खण्डेलवाल द्वारा संस्कार को कब सेक्शन में *भारत के सर्वोच्च सम्मान “गोल्डन एरो अवार्ड” प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय निदेशक डॉo राजकुमार कौशिक, उप निदेशक सुरेखा श्रीवास्तव, सहायक निदेशक शिवांगी सक्सेना, अनलेन्द्र शर्मा बबलू श्रीवास्तव, मोहिंदर शर्मा, सुनील कुमार आदि ने योगदान दिया।

राष्ट्रीय स्तर पर 137 कब बुलबुल को प्रतिष्ठित गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड से एकमात्र प्रतिभागी के रूप मे नैनीताल ने ये सम्मान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने पर विभिन्न शिक्षाविदों ने बधाई दी।

बताते चलें कि दस वर्ष से छोटे स्काउट गाइड को कब और बुलबुल कहा जाता है।

Related posts

कुमाऊं आयुक्त ने यहां बेस अस्पताल का किया निरीक्षण , अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-सीने में आर-पार हुई सरिया, 12 घंटे मौत से लड़ा मोहित, जाने मामला।

khabaruttrakhand

Election: SP ने चला ऐसा दांव, मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे जीत की आस; पहले भी BJP के खिलाफ जीती थीं सुनीता

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights