khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत रविवार को खेल विभाग द्वारा इस राजकीय इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत रविवार को खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज नरेन्द्रनगर के खेल मैदान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन।

नई टिहरी केन्द्रीय विद्यालय खेल मैदान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालक वालीबॉल प्रतियोगिता एवं जगत विहार खेल मैदान रानीहाट कीर्तिनगर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विभिन्न खेलो के आयोजन से पूर्व खिलाड़ियों व दर्शको को मतदान करने की शपथ दिलाई गई जबकि खेलो के आयोजन से लोकतंत्र की मजबूती की लिए शतप्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।

वहीं उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड़ के दिशा-निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियां सुचारू रूप से गतिमान है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, संघठनो, सरकारी व ग़ैरसकारी कार्यालयों, कार्मिको द्वारा चित्रकारी, भित्तिचित्र, पेंटिंग, रंगोली, खेल-कूद प्रतियोगिता, ग्राम स्तर पर महिला-पुरूषों की चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमो, पोलिंग बूथों का सत्यापन व शपथ के माध्यम से मतदाताओ को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का महत्व समझाया जा रहा है साथ ही शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

*ADIO, DIPR, TEHRI GARHWAL*

Related posts

यहाँ वनाग्नि पर फायर सर्विस की टीम ने पाया काबू।

khabaruttrakhand

नई टिहरी के बौराड़ी स्थित 7डी कॉलोनी क्षेत्र में तहसील प्रशासन और पुनर्वास विभाग की टीम ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त ।

khabaruttrakhand

Haldwani हिंसा: CM Dhami ने हल्द्वानी पहुंचकर पीड़ितों से मिले, कहा- कोई बख्शा नहीं जाएगा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights