khabaruttrakhand
Uncategorized

Lok Sabha Election 2024: चुनाव की तैयारी में जुटी BSP के प्रत्याशी नहीं हो पाए तय, दो सीटों पर अड़ंगा

Lok Sabha Election 2024: चुनाव की तैयारी में जुटी BSP के प्रत्याशी नहीं हो पाए तय, दो सीटों पर अड़ंगा

Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटी BSP के प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा कि तीन सीटों पर तो नाम तय हो गए हैं, लेकिन दो मैदानी प्रभाव और अधिक वोटबैंक वाली सीटों पर प्रत्याशी के नाम पर अभी मंथन चल रहा है।

माना जा रहा कि अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है। BSP में पिछले करीब 15 दिन से प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा है। पांचों लोकसभा सीटों पर दावेदारी पेश करने के लिए इस बार BSP कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

सूत्रों के मुताबिक, गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर तो प्रत्याशियों के नाम करीब तय हो चुके हैं, लेकिन हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर अभी फैसला होना बाकी है। दिल्ली में BSP सुप्रीमो से पहले चरण की बातचीत के बाद मंगलवार को भी देर शाम तक प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा का दौर जारी था।

BSP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया, अभी BSP सुप्रीमो मायावती के साथ बैठक में मंथन चल रहा है। जल्द ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। हरिद्वार में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार, भावना पांडे समेत कई नेताओं की BSP से दावेदारी बताई जा रही है।

Related posts

Navigating the best online casino Canada feels like stepping into a familiar yet thrilling new world

cradmin

Navigating the quirks and shortcuts of non UKGC casinos without losing your way

cradmin

Smooth navigation turns finding the best casino into a breeze

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights