khabaruttrakhand
Uttar Pradesh

Lok Sabha Elections: बरेली में Congress को झटका… ‘हाथ’ का साथ छोड़ BSP में शामिल हुए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार

Lok Sabha Elections: बरेली में Congress को झटका... 'हाथ' का साथ छोड़ BSP में शामिल हुए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार

Lok Sabha Elections: पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार Congress को छोड़कर अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गए हैं। BSP के मंडलीय कार्यालय में मुख्य मंडल प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बरेली में लोकसभा चुनाव से पहले Congress को झटका लगा है। Congress छोड़कर पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गए है। शुक्रवार को BSP के मंडलीय कार्यालय में मुख्य मंडल प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

BSP जिलाध्यक्ष के मुताबिक पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार के साथ वंशीधर गंगवार, मनोज गंगवार, धर्मेंद गंगवार, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद इसरार अहमद, मुख्तार मंसूरी, किशन राजपूत, नफीस अहमद, धर्मपाल गंगवार, भूरे लाल दिवाकर, मोहम्मद युसुफ अंसारी, रामचंद्र कनौजिया ने BSP की सदस्यता ली है।

SP-Congressमें गठबंधन के चलते बरेली लोकसभा सीट की सपा के हिस्से में चली गई थी। SP ने इस सीट से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से ही पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ BSP की सदस्यता ले ली।

Related posts

UP: BSP प्रत्याशी के बिना सुल्तानपुर की सियासी फिजां का अंदाजा मुश्किल, कहीं घोड़े की चाल न चल दे ‘हाथी’

cradmin

CM Yogi ने दिया साकारात्मक संदेश: ‘प्राण प्रतिष्ठा को सियासी चश्मे से नहीं देखने की जरूरत, वोट बैंक तलाशने का अवसर नहीं

cradmin

मुख्यमंत्री Yogi का सीतापुर दौरा: नैमिषारण्य धाम में जीवन समर्पण कार्यक्रम में पहुंचे CM Yogi, सनातन धर्म के बारे में दी ये बातें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights