khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सलमान खान मामला:-पांच राज्यों की पुलिस दो शूटरों की कर रही तलाश, वारदात में इस्तेमाल हुई मोटर साईकल के मालिक से जुड़ी ये बात आयी सामने।

सलमान खान मामला:-
सलमान खान के घर के पास हुई फायरिंग मामले में पांच राज्यों की पुलिस दो शूटरों की तलाश कर रही है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बाइक के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

वही अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसकी बाइक शूटर के पास आखिर कैसे पहुंची।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के पास हुई गोलीबारी की घटना की मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

इस घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने अपनी साइकिल किसे और किन परिस्थितियों में दी थी।

वहीं बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद शूटरों ने अभिनेता के घर से करीब एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास बाइक छोड़कर भाग वहां से गए थे।

पुलिस ने मोटरसाइकिल के लाइसेंस प्लेट नंबर का उपयोग करके उसके मालिक तक पहुँच सकी।

बताया जा रहा है कि वह नवी मुंबई के पनवेल इलाके में रहते है।

वहीं इस मामले में पनवेल के अस्सिटेंट पुलिस उपायुक्त अशोक राजपूत ने कहा है कि उस व्यक्ति ने हाल ही में अपनी साइकिल किसी को बेची थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है और अब पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही के तहत इस मामले में जुड़े हर पहलू को कड़ी दर कड़ी को एक-दूसरे से जोड़कर उन तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है।

बताया जा रहा है पुलिस के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद साइकिल से बांद्रा के माउंट मैरी चर्च पहुंचा था और अपनी बाइक वहीं छोड़, कुछ दूर पैदल चलें और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटो-रिक्शा उनके द्वारा लिया गया ऐसी जानकरी रिपोर्ट में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इसके बाद वह बोरीवली की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ थे और उसके बाद सांताक्रूज स्टेशन पर उतर गए थे।

वही वारदात के इन आरोपियों को इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है ऐसी बात सामने निकल कर आ रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने टिहरी में आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में प्रभावितों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल। आपदाग्रस्त गांव तिनगढ़ का किया स्थलीय निरीक्षण। पीड़ितों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

khabaruttrakhand

घनसाली एव चमियाला क्षेत्रान्तर्गत होटलों एवं ढाबों का औचक निरीक्षण कर घरेलू सिलेण्डरों के अवैध रूप से प्रयुक्त पाये जाने पर 10 प्रतिष्ठानों का चालान कर कुल 24 हजार रूपये की धनराशि की गई वसूल।

khabaruttrakhand

यहां एसी कम्प्रेशर से कॉपर की तार चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम। पुलिस ने किया ये काम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights