khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीपौड़ी गढ़वालीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

यहां के कई गांवों में बन्द घरों में अनोखे अंदाज़ में चोरी करने वाला शातिर चोर कड़ी मशक्कत के बाद आया पुलिस के चंगुल में।

कई गांवों में बन्द घरों में अनोखे अंदाज़ में चोरी करने वाला शातिर चोर कड़ी मशक्कत के बाद आया पौड़ी पुलिस के चंगुल में।

मामला पौड़ी जनपद के है जहाँ कई गांवों में बन्द घरों में अनोखे अंदाज़ में चोरी करने वाला शातिर चोर कड़ी मशक्कत के बाद आखिर आया पौड़ी पुलिस के चंगुल में।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की इन चुनौतीपूर्ण घटनाओं के अनावरण हेतु किया गया था कई टीमों का गठन।

शातिर चोर से बड़ी मात्रा में चोरी किये गये सोने, चाँदी के जेवरात व नगदी की गयी #बरामद।

1. दिनांक 19.01.2024 को थाना थलीसैंण में वादिनी श्रीमती महेश्वरी देवी पत्नी स्व0 जयपाल सिंह नि0 ग्राम तिमली पट्टी खाटली, तहसील बीरोखाल थाना थलीसैंण जनपद पौडी गढ़वाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति नें उनके घर का ताला तोड़कर गहने व बर्तन चोरी कर लिये हैं।
इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0-02/24, धारा- 457,380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

2. दिनांक 26.4.2024 को थाना रिखणीखाल में वादिनी श्रीमती सरोजनी देवी पत्नी स्व0 राजे सिंह नेगी नि0 ग्राम डाबरी वल्ली, थाना रिखणीखाल जनपद पौडी गढवाल ने थाना रिखणीखाल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति नें वादिनी के घर का ताला तोड़कर कीमती सामान व गहने चोरी कर लिये हैं।
इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रिखणीखाल पर मु0अ0सं0-14/24, धारा 457,380 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

3. दिनांक 12.5.2024 को वादिनी श्रीमती रोशनी पत्नी श्री चतर सिंह, नि0 ग्राम घोटला, पो0ओ0 अंगणी, थाना रिखणीखाल पौडी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय घोटला का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा सरकारी राशन व नगदी चोरी कर लिये गये हैं।
वही इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रिखणीखाल पर मु0अ0सं0-16/24, धारा- 457,380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष रिखणीखाल, थानाध्यक्ष सतपुली व थानाध्यक्ष थलीसैंण के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

प्रथम टीम द्वारा जनपद में लगातार बाहरी मजदूरों एवं फड फेरी वालो का भौतिक सत्यापन किया गया। द्वितीय टीम द्वारा लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक की गयी तथा तृतीय टीम द्वारा सर्विलांस पर कार्य किया गया।

गठित टीमों द्वारा अथक प्रयास कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 22.05.2024 को अभियुक्त विशन सिंह रावत पुत्र धर्म सिंह रावत को सिद्धखाल तिराहा रिखणीखाल के पास से मय चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

Related posts

देहदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देहदान करने वाले लोगों को परिजनों को किया गया सम्मानित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस जनों ने यहाँ पर भाजपा का किया पुतला दहन।

khabaruttrakhand

नैनीताल में मानवता हुई शर्मसार सीवर मेनहोल में मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights