khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण के कार्य विभागीय हीला-हवाली के कारण प्रभावित होने पर जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने आज शुक्रवार को प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण को प्राथमिकता पर लेते हुए गंभीरतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए समन्वय बनाकर कार्य करें।

प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण के कार्य विभागीय हीला-हवाली के कारण प्रभावित होने पर जिलाधिकारी ने बीडीओ जौनपुर, एएमए जिला पंचायत तथा कर अधिकारी जिला पंचायत का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण को लेकर जनपद के समस्त बीडीओ से जानकारी लेते हुए सभी को सम्बधित अधिकारियों के साथ बैठक करने, ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी करने, युवा कल्याण विभाग के महिला मंगल दलों को सक्रिय करने, कूड़ा वाहनों का रोस्टर प्रधानों को शेयर करने तथा साफ-सफाई की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण को लेकर बनाये गये प्लान को साझा करने तथा गंदगी होने वाले स्थानों को चिन्ह्ति कर नियमित साफ-सफाई का प्लान बनाकर सफाई करवाने तथा फोटोग्राफ्स् उपलब्ध कराने को कहा गया।

कहा कि ग्राम पंचायतों में लगाये गये सभी डस्टबिन फंक्सनल हो, वाहनों में कूड़ा निस्तारण जन जागरूकता गीत/संदेश नियमित चलें तथा प्रतिदिन कूड़ा वाहनों की जीपीएस ट्रेकिंग कर स्क्रीन सॉट डीडीओ को उपलब्ध कराने को कहा गया।
उन्होने कहा कि सफाई कर्मचारी, वाहन या फण्ड को लेकर कहीं कोई भी दिक्कत है तो अवगत करायें। सभी बीडीओ को जल संरक्षण के तहत किये जाने वाले कार्यों को गुणवत्ता के साथ 30 जून तक पूर्ण करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये।

पीडी डीआरडीए को अपने कार्यालय में प्लास्टिक उन्मूलन हेतु सेल बनाकर सभी ब्लॉकों की लगातार मॉनिटरिंग कर संबंधितों से रिपोर्ट प्राप्त कर उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसके साथ ही साफ-सफाई को लेकर स्थान वाइज सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट नामित रोस्टर बनाने को कहा गया। जिला पंचायत के अधिकारी को सफाई कार्मिकों की तैनाती का लोकेशन वाइज नाम सहित डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया।

इस मौके पर पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, डीडीओ मो. असलम, डीपीआरओ एम.एम.खान, कर अधिकारी जिला पंचायत सतीश चन्द्र बिजल्वाण सहित समस्त बीडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन पर मुख्यमंत्री शामिल” “मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में Himalayan O2 का शुभारंभ एवं विकास योजनाओं का शिलान्यास।

khabaruttrakhand

टिहरी आपदा:-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabaruttrakhand

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights