khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

खोये हुए मोबाइल और पर्स को वापस दिलाकर पुलिस कार्मिकों ने वापस दिलाई मुस्कुराहट।

खोये हुए मोबाइल और पर्स को वापस दिलाकर रुद्रप्रयाग पुलिस कार्मिकों ने वापस दिलाई मुस्कुराहट।

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से आज तक 24 बिछड़े हुए मिलाये हैं,18 खोये हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए तथा 19 पर्स या खोये हुए कीमती सामान को वापस दिलाया गया है।*

● श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालु कुमार कान्त ने केदारनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान को आकर सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन मन्दिर परिसर में कहीं गिर गया है।

आरक्षी सुभाष द्वारा अथक प्रयासों से श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढकर वापस लौटाया गया है।

अपना मोबाइल सकुशल वापस पाकर श्रद्धालु ने जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

● कर्नाटक से श्री केदारनाथ धाम में आयी एक श्रद्धालु शशिरेखा का पर्स जिसमें ₹ 5000, मोबाइल फोन तथा आवश्यक दवाईयां थी, श्री केदारनाथ धाम में कहीं खो गया था।

मन्दिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी श्वेता को जब यह पर्स मिला, तो उनके द्वारा पर्स स्वामिनी की काफी ढूंढखोज करते हुए खोया-पाया केन्द्र से अनाउंसमेन्ट कराकर पर्स स्वामिनी को ढूंढकर पर्स सकुशल लौटाया गया।

पुलिस की इस ईमानदारी तथा मानवता भरे कार्य को देखकर श्रद्धालु खुशी से गदगद हो गयी तथा इस सराहनीय कार्य के लिए उनके द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Related posts

केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनासू (पौड़ी गढ़वाल) में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत इस सुरंग संख्या के ब्रेकथ्रू के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड सरकार 100 दिन चले अढ़ाई कोस । उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का 100 दिन का कार्यकाल का जश्न मनाना मात्र एक दिखावा, राकेश राणा।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights