khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीरुद्रप्रयागविशेष कवर

गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत एसओजी की टीम ने इतनी पेटी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।एक अन्य मामले में पुलिस ने 01 अभियुक्त को 18 बोतल अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।

*शराब तस्करी के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी*

*गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत एसओजी की टीम ने 08 पेटी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एक अन्य मामले में गुप्तकाशी पुलिस ने 01 अभियुक्त को 18 बोतल अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार*।

*प्रचलित यात्रा काल में अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 46 अभियोग पंजीकृत कर 54 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 1247 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, व बरामद शराब का अनुमानित मूल्य रहा ₹ 7.49 लाख*

जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी है।
यात्रा व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के साथ ही जनपद पुलिस के स्तर से प्रभावी चैकिंग व मुखबिर तन्त्र विकसित करते हुए यात्रा की आड़ में शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है।
इसी अभियान के दौरान एसओजी रुद्रप्रयाग पुलिस तथा थाना गुप्तकाशी पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सूचना तन्त्र विकसित करते हुए तथा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एसओजी रुद्रप्रयाग पुलिस ने कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत 02 व्यक्तियों को तथा थाना गुप्तकाशी ने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत 01 नेपाली व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जिनके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग तथा थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

1️⃣ *एसओजी रुद्रप्रयाग द्वारा थाना गुप्तकाशी में पंजीकृत अभियोग का विवरण*
1- सर्वेशानन्द गैरोला पुत्र श्री महिमानन्द निवासी ग्राम त्रियुगीनारायण थाना सोनप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग।
2- वीरेन्द्र सिंह उर्फ डॉक्टर पुत्र श्री गोपाल सिंह निवासी ग्राम पार्था, थाना थराली जिला चमोली।
*बरामदगी विवरण*– आठ पेटी (144 हाफ, 96 पव्वे) मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की
*पुलिस टीम का विवरण*
1- निरीक्षक मनोज नेगी (प्रभारी एसओजी)
2- उ0नि0 विपिन चन्द्र (कोतवाली सोनप्रयाग)
3- आरक्षी कृष्णानन्द (एसओजी)
4- आरक्षी विनय पंवार (एसओजी)

2️⃣ *थाना गुप्तकाशी में पंजीकृत अभियोग का विवरण*
जीत बहादुर शाही पुत्र लाल सिंह शाही निवासी ग्राम रांचुली बड़ा नगर पालिका तिला गुफा अंचल कर्णाली जिला कालीकोट नेपाल। हाल पता रामपुर
*बरामदगी विवरण*- 18 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन

*पुलिस टीम का विवरण*
1- आरक्षी सतवीर शर्मा (चौकी फाटा)
2- आरक्षी अंकित (चौकी फाटा)

अवैध शराब तस्करी एवं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

Related posts

Dehradun शहर ने तीसरी एआईओएस मिड-टर्म कांफ्रेंस की मेजबानी की, उत्तराखंड राज्य नेत्र विज्ञान समाज (यूकेएसओएस) के 20वें वार्षिक सम्मेलन के साथ हुई आयोजित।

khabaruttrakhand

Ram Mandir के दर्शन के लिए उत्तराखंड से जाएगी ट्रेन, 25 जनवरी को अयोध्या जाएंगे दो हजार श्रद्धालु

cradmin

Uttarakhand: फरवरी के आखिर तक PM Modi की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं, ये है पार्टी की रणनीति

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights