khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: फरवरी के आखिर तक PM Modi की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं, ये है पार्टी की रणनीति

Uttarakhand: फरवरी के आखिर तक PM Modi की प्रदेश में हो सकतीं तीन जनसभाएं, ये है पार्टी की रणनीति

Uttarakhand में प्रधानमंत्री Modi की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi की तीन जनसभाएं हो सकती हैं। वैसे BJP ने केंद्रीय नेतृत्व को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में PM की जनसभाएं कराने के लिए समय मांगा है।

प्रदेश BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की तीन जनसभाएं फरवरी आखिर तक हो सकती हैं। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी।

इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इन जनसभाओं के लिए भी पार्टी स्थान और समय केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद तय करेगी। लोस चुनाव को लेकर हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में पार्टी के प्रमुख केंद्रीय व प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों की रणनीति बनी थी। इसी दौरान लोकसभा चुनाव से पूर्व और आचार संहिता लागू होने से पहले अधिक से अधिक प्रमुख नेताओं की जनसभाएं और संपर्क अभियान की योजना बनाई गई।

Related posts

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बुधवार को कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन हेतु वार्ड नबर 7 से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

khabaruttrakhand

जनता मिलन:-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत दर्ज 45 शिकायतें /अनुरोध पत्रों के माध्यम से सुना लोगों की समस्याओं को।

khabaruttrakhand

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित,अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights