khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीय

बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

‘‘बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।‘‘

शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), नई टिहरी में शिक्षक गोपालदत्त बलोदी की स्मृति में शिक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2023-24 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं आगे भी ऐसे ही प्रतिभा के प्रदर्शन को बनाये रखे और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय संरचना, शिक्षा की गुणवत्ता आदि को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बेहत्तर कार्य करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

जनपद से प्रदेश की मेरिट सूची में हाईस्कूल के 10 एवं इण्टरमीडिएट के 05 छात्र-छात्राओं द्वारा स्थान प्राप्त किया गया।

हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं में एसबीबीबीवीएस जखधार के शुभम सिंह पंवार, नन्दनी डंगवाल, आस्था बिष्ट एवं अभिनव, पीवीएसवीएम ढालवाला के सुशान्त सेमवाल, अनिस जोशी, मदर मिराकल स्कूल मुनिकीरेती की अनविशका रतूड़ी, वीएसएमएस भण्डारी जीजीआईसी मलेथा की प्रिया, जीएचएसएस बहेड़ा के लक्की सकलानी, एसएसएसएसटीबीएसएम जीआईसी नकोट के कशीस शामिल हैं।

जबकि इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं में जीआईसी सेमिडीधार के गोपालमणि, बीवी सरोवर बौराड़ी के अर्चना गुणसौला, जीआईसी धोपड़धार अतुल, एसवीएमआईसी उनियालसारी चम्बा के करण तनक तथा एनएमवीआईसी बीपुरम के रूचि रावत शामिल हैं।

इस मौके पर डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, प्राचार्य डायट हेमलता भट्ट, बसन्ती देवी पत्नी शिक्षक स्व. गोपालदत्त बलोदी, कार्यक्रम संयोजिका प्रभा रतूड़ी, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति रमेश चन्द्र रतूड़ी सहित दीपक रतूड़ी, राजेन्द्र बडोनी, राजेन्द्र बहुगुणा, रागनी भट्ट, अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उच्च रक्तचाप नियंत्रण को सामुहिक व प्रतिबद्ध प्रयास जरुरी -ऋषिकेश में यहां विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर हुआ आयोजन।

khabaruttrakhand

भारत मे लांच हुआ वीवो का दमदार Vivo Y200 Pro 5G फोन: जाने इससे जुड़ी अन्य बातें।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-विकासखण्ड भिलंगना के इस ग्राम में गदेरे के उफान के चलते जनमानस को रही कठिनाईयों को देखते हुए , पुलिया निर्माण हेतु तत्काल मिलेंगे 09 लाख 73 हजार रूपये की धनराशि।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights